Siliguri Accident – सरकारी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 25 घायल

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Siliguri Accident – फांसीदेवा ब्लॉक के घोषपुकुर इलाके में 27 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज एक सरकारी यात्री बस और मालवाहक ट्रक (लॉरी) के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।

Siliguri Accident

इस हादसे में बस चालक सहित कुल 25 यात्री और ट्रक के चालक व सह-चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, सरकारी बस इस्लामपुर से सिलिगुड़ी की ओर आ रही थी, तभी घोषपुकुर के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक के साथ उसकी सीधी टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक चालक केबिन के अंदर ही फंस गया।

घटना की सूचना मिलते ही घोषपुकुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय निवासियों और पुलिस ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।

सभी घायलों को तुरंत रेस्क्यू कर फांसीदेवा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।

Share from here