Advertisement
breaking news

SIMI पर बढ़ाया गया 5 साल का प्रतिबंध

देश

SIMI पर गृह मंत्रालय ने लगे प्रतिबंध को बढ़ा दिया है। स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया पर पांच साल के लिए प्रतिबंध को बढ़ा दिया है।

Advertisement

गृह मंत्रालय ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट के जरिए इस बैन को बढ़ाए जाने के आदेश की जानकारी साझा की। 

मंत्रालय द्वारा ‘स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी)’ को यूएपीए (UAPA) के तहत पांच साल की अवधि के लिए ‘गैरकानूनी संघ’ घोषित किया गया।

गृह मंत्रालय ने पोस्ट में लिखा कि आतंकवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीरो टॉलरेंस के दृष्टिकोण के तहत ‘स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया’ (SIMI) को यूएपीए के तहत अगले पांच सालों के लिए गैरकानूनी संगठन घोषित किया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari