Advertisement
breaking news

सुमित्रा सेन का 89 साल की उम्र में निधन, सीएम ममता ने जताया दुख

कोलकाता

रविंद्र संगीत की सिंगर सुमित्रा सेन का कोलकाता में उनके घर पर निधन हो गया। वो 89 साल की थीं। सुमित्रा सेन ब्रोंको-निमोनिया से पीड़ित थीं और उन्हें 21 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि तीन दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। उनकी दोनों बेटियां उन्हें दक्षिण कोलकाता में स्थित उनके घर ले आई थीं।

Advertisement

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुमित्रा सेन के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, मैं सुमित्रा सेन के आकस्मिक निधन से बहुत दुखी हूं, जिन्होंने दशकों तक दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। मेरे उनके साथ करीबी संबंध थे। पश्चिम बंगाल सरकार ने 2012 में उन्हें संगीत महासम्मान से सम्मानित किया था। सीएम ममता ने कहा, उनके निधन से संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। सुमित्रा दी की बेटियों इंद्राणी और श्रावणी तथा उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari