Advertisement
sunlight news

राज्य सरकार के आश्वासन के बाद हड़ताल नहीं करेंगे सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल मालिक

कोलकाता

टिकट पर सर्विस चार्ज बढ़ाने की मांग पर होनी थी यह हड़ताल

कोलकाता। कोलकाता समेत राज्य भर के सभी सिनेमा हालों में आगामी 19 जुलाई को आहूत हड़ताल टाल दी गई है। सिनेमा हॉल के टिकट पर सर्विस चार्ज बढ़ाने की बहुप्रतीक्षित मांग पर यह हड़ताल होनी थी। ईस्टर्न इंडिया मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन (ईम्पा) की ओर से इसकी घोषणा तीन दिन पहले की गई थी।

Advertisement

तथ्य सूचना और संस्कृति विभाग ने किया आश्वस्त

अब राज्य सरकार के तथ्य सूचना और संस्कृति विभाग ने आश्वस्त किया है कि जल्दी एक विज्ञप्ति जारी कर सिनेमा हॉल मालिकों को सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल टिकट पर सर्विस चार्ज बढ़ाने की अनुमति दी जाएगी। जिसके बाद से हड़ताल नहीं करने की घोषणा की गई है। बताया गया है कि विभाग की ओर से विज्ञप्ति जारी हो जाने के बाद एसी हॉल में 05 रुपये और नॉन एसी हॉल में 03 रुपये सर्विस चार्ज प्रति टिकट बढ़ाया जा सकता है। अब इम्पा की अध्यक्ष पिया सेनगुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि तथ्य सूचना और संस्कृति विभाग ने आश्वस्त किया है कि सर्विस चार्ज बढ़ाने की अनुमति दी जाएगी इसलिए अस्थाई तौर पर हड़ताल टाल दी गई है। अगर लिखित तौर पर विज्ञप्ति जारी नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन होगा।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिया मौखिक आश्वासन

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस बारे में मौखिक आश्वासन दिया है लेकिन लिखित तौर पर राज्य सरकार ने किसी तरह का कोई निर्देश जारी नहीं किया है। लंबे समय से यह मांग की जाती रही है कि नॉन एसी सिनेमा हॉल में प्रत्येक टिकट पर कम से कम ₹5 रुपये और एसी सिनेमा हॉल में प्रत्येक टिकट पर कम से कम 10 रुपये सर्विस चार्ज वसूला जाना चाहिए। वर्तमान में यह अंक क्रमशः दो और तीन रुपये है। सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल के मेंटेनेंस और अन्य खर्च को वहन करने करने के लिए यह जरूरी हो गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari