Advertisement
breaking news

Sitapur – माँ को मारी गोली, हथौड़े से ली पत्नी की जान, 3 बच्चों को छत से फेंका, फिर खुद को मारी गोली

उत्तर प्रदेश

Sitapur – उत्तर प्रदेश के सीतापुर में दिल दहला देने वाली घटना घटी है। यहां शराब के नशे में एक शख्स ने अपने ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर खुदने आत्महत्या कर ली।

Advertisement

Sitapur

घटना रामपुर-मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

Sitapur के एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि 45 साल के अनुराग सिंह ने अपने ही घर के पांच सदस्यों की हत्या की फिर खुद को गोरी मार ली।

उसने पहले अपनी मां को गोली मारी, फिर पत्नी को हथोड़े से मारा और बच्चों को छत से फेंक दिया फिर खुद ने सुसाइड किया।

मृतकों में खुद अनुराग, उसकी 65 साल की मां सावित्री, 40 साल की बीवी और तीन बच्चे (उम्र 12, 9 और 6 साल) शामिल हैं।

घर से आ रही चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे और उन्होंने ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की मानें तो पड़ोसियों ने बताया कि अनुराग नशे का आदी था।

परिवार वाले उसे नशा मुक्त केंद्र ले जाना चाहते थे, इसको लेकर रात में विवाद हुआ। इसके बाद सुबह पांच बजे अनुराग ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दे डाला।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari