Advertisement
breaking news

Sitaram yechury की तबियत बिगड़ी, AIIMS के ICU में भर्ती

देश

Sitaram yechury – सीपीएम के नेता सीताराम येचुरी को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

Advertisement

Sitaram yechury

उनका इलाज आइसीयू में चल रहा है। मेडिसिन विभाग के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। 

सूत्रों के अनुसार निमोनिया की वजह से उन्हें भर्ती कराया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी गंभीर बात नहीं है। अभी तक एम्स की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

सीताराम येचुरी 1974 में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) से जुड़े थे। इसके बाद वह भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सदस्य बन गए।

2005 में येचुरी पहली बार पश्चिम बंगाल से चुनकर राज्यसभा पहुंचे थे। 18 अगस्त 2017 तक वह राज्यसभा सदस्य रहे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari