Advertisement
breaking news

Sitaram yechury का निधन, 72 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

दिल्ली

Sitaram yechury – मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नेता सीताराम येचुरी का गुरुवार को निधन हो गया। येचुरी पिछले कुछ वक्त से बीमार थे।

Advertisement

Sitaram yechury

72 साल के येचुरी को दिल्ली एम्स में वेंटिलेट पर रखा गया था। वो एक्यूट रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से पीड़ित थे। 19 अगस्त को उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।

सीताराम येचुरी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव और पार्टी के संसदीय समूह के नेता हैं। उनका जन्म 12 अगस्त 1952 को चेन्नई में हुआ था।

वह 2016 में राज्यसभा में सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। आपातकाल में जेएनयू में रहते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

इसके बाद वह लगातार तीन बार जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए। 1984 में उनको सीपीआई एम की केंद्रीय समिति में शामिल किया गया था। 2015 में उनको पार्टी का महासचिव चुना गया।  

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari