Advertisement

ध्यान योग का हमारे पूरे शरीर पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है – योगाचार्य राजेश व्यास

सामाजिक स्वास्थ्य

ध्यान योग का हमारे पूरे शरीर पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है, यह कहना है योगाचार्य राजेश व्यास का। हमारी इस भारतीय विद्या का लोहा अब पूरा विश्व मानता है और विज्ञान भी अपने तरीके से इसका आकलन कर और इससे मिलने वाले लाभों को देख हतप्रभ हैं।

Advertisement

 

हमारे शरीर के विभिन्न मानदण्डों पर चमत्कारिक लाभ का मिलना अब किसी से छिपा नहीं। मात्र कुछ मिनट के अभ्यास से ही होने वाले परिवर्तन को साधक तत्काल अनुभव कर लेता हैं।

 

श्री कृष्ण योग ट्रस्ट द्वारा फेसबुक पेज पर आयोजित ध्यान योग लाइव कार्यक्रम में योगाचार्य राजेश व्यास ने ध्यान योग का अभ्यास कराते हुए कहा कि ज्ञान ही ब्रह्म है।

 

“प्रज्ञानं ब्रह्म” की थीम पर आधारित सत्र में व्यास ने विस्तार से बताया कि ज्ञान ही ब्रह्म हैं। ज्ञान के द्वारा ही हम परमात्मा की प्रत्यक्ष अनुभूति प्रकट और अप्रकट रूप में कर सकते है। इसी दौरान प्रत्येक सप्ताह शनिवार और रविवार को होने वाले आभासीय योग सत्रो के 62 सत्र पूरे होने की जानकारी ट्रस्ट की ओर से दी गई।

 

 

लगभग पचपन मिनट के इस लाइव कार्यक्रम को सैकडों लोगों ने देखा। आयोजन की सफलता में किरण व्यास, ओंकार पाण्डे, विनोद उपाध्याय आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari