यूपी: अमेठी में स्मृति ईरानी के करीबी नेता की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

उत्तर प्रदेश के अमेठी के बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान और स्मृति ईरानी के करीबी भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह को बीती रात अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी।

उन्हें ट्रामा सेन्टर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

अमेठी के एसपी ने बताया कि सुरेंद्र सिंह की सुबत 3 बजे गोली मारकर हत्या की गई है। हमने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह एक पुराने विवाद या राजनीतिक विवाद के कारण हो सकता है।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *