स्थानीय समस्याओं का निवारण मेरी प्राथमिकता- राहुल सिन्हा

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

सनलाइट, कोलकाता। निश्चित ही मुझे दिया गया प्रत्येक वोट मोदी जी के हाथ मजबूत करेगा जो देश की दिशा और दशा के लिए महत्वपूर्ण है किन्तु मेरे लिए यहाँ की स्थानीय समस्याओं का निवारण प्राथमिकता होगी ये कहना है उत्तर कोलकाता भाजपा प्रत्याशी राहुल सिन्हा का।

वे आज वार्ड 52 के जानबाजार में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश ने द्रुत गति से एक नया मुकाम हासिल किया है और हमें इस गति को विराम नहीं देना है।

इस जनसभा को कई अन्य नेताओं ने भी सम्बोधित करते हुए राहुल सिन्हा को जिताने का आह्वान किया। जनसभा में आये लोग राहुल सिन्हा के मंच पर आते ही राहुल सिन्हा जिन्दाबाद के नारे लगाने लगे।

इसी दिन राहुल सिन्हा ने सुबह के समय मानिकतल्ला में मोर्निंग वॉक करने आये लोगों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *