Advertisement

Sonarpur – सोनारपुर से 50 किलो गांजे के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

बंगाल

Sonarpur –   गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोनापुर थाना पुलिस और बारुईपुर पुलिस जिले के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने एक बड़े मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

Advertisement

Sonarpur

पुलिस ने कालिकापुर इलाके से करीब 50 किलोग्राम गांजा बरामद कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी मालदा जिले के रहने वाले हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि ये तस्कर मालदा से भारी मात्रा में गांजा लेकर दक्षिण 24 परगना के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करने के लिए आए थे।

पुलिस को पहले ही इस तस्करी की भनक लग गई थी, जिसके बाद कालिकापुर इलाके में कड़ी निगरानी रखी जा रही थी।

मंगलवार को आरोपी सियालदह से लोकल ट्रेन के जरिए कालिकापुर स्टेशन पहुंचे। वहां से वे पास ही सड़क किनारे एक सुनसान जगह पर गांजे की खेप को खरीदारों को सौंपने की योजना बना रहे थे।

ठीक उसी समय पुलिस की टीम ने छापा मारा और खरीदार व विक्रेता—दोनों पक्षों को रंगे हाथों धर दबोचा।

पुलिस ने बरामद गांजे को जब्त कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari