Advertisement

सोनभद्र में जमीन के निचे मिला 3000 टन सोने का भंडार

उत्तर प्रदेश

सोनभद्र। सोनभद्र में सोने का भण्डार मिलने से फिर एक बार यह सुर्खियों में है। यहां की पहाड़ी में लगभग 3000 टन सोना दबने की पुष्टि हुई है। सोनभद्र में एक सोन पहाड़ी है, जहां पर 2943.25 टन व हरदी क्षेत्र में 646.15 किलोग्राम सोने का भंडार मिला है।

Advertisement

इस बात की पुष्टि भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय ने कर दी है। जिला खनन अधिकारी कमलेश कुमार राय ने बताया कि 22 फरवरी को चिन्हि​त खनिज स्थलों का जियो टैगिंग के लिए सात सदस्यीय टीम पहुंचेगी, जो जांच करने की बाद अपनी रिपोर्ट भूतत्व एवं खनिकर्म के निदेशक रोशन जैकब को सौंपेगी।

इसके बाद राज्य को जिम्मेदारी सौंपते हुए केन्द्र सरकार को ई-निविदा को हरी झंडी मिलने के बाद खनन को अनुमति मिलेगी। उन्होंने बताया कि खनिज स्थलों को निरीक्षण वन विभाग के अधिकारी भी करेंगे।

खनन अधिकारी ने बताया कि भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) में सोनभद्र के दो स्थानों पर करीब तीन हजार टन सोने का अयस्क मिला है। इससे करीब डेढ़ हजार टन सोना निकाला जा सकेगा। इस तरह जीएसआई ने यहां की पहाड़ियों में 90 टन एंडालुसाइट, नौ टन पोटाश, 18.87 टन लौह अयस्क व 10 लाख टन सिलेमिनाइट के भण्डार की भी खोज की है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari