कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि नियमित चेकअप के लिए उन्हें भर्ती कराया गया है। इस दौरान उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके साथ रहीं। कुछ समय पहले ही सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं, जिसमें राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के जूते के फीते बांधते दिखाई दिए थे।
Share from here
