Advertisement

Sonia Gandhi on women’s reservation bill – ये बिल मेरे जीवनसाथी राजीव गांधी ही लाए थे – संसद में महिला आरक्षण बिल पर बोलीं सोनिया गांधी

देश

सोनिया गांधी ने आज लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (Sonia Gandhi on women’s reservation bill) को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि इस बिल को तुरंत अमल में लाया जाए।

Advertisement
Sonia Gandhi on women's reservation bill
Image Source – Sansad tv

Sonia Gandhi on women’s reservation bill

उन्होंने कहा कि भारत की स्त्री का सफर बहुत लंबा है। महिलाओं ने सबकी भलाई के लिए काम किया है। स्त्री के त्याग की पहचान करना जरूरी है। महिलाओं को और कितना इंतजार करना पड़ेगा। इसके साथ ही सोनिया गाँधी ने जातिगत जनगणना कराने की भी बात कही।

ये बिल मेरे जीवनसाथी राजीव गांधी ही लाए थे – Sonia Gandhi on women’s reservation bill

उन्होंने कहा कि ये मेरी जिंदगी का बहुत ही मार्मिक क्षण है। ये बिल मेरे जीवनसाथी राजीव गांधी ही लाए थे। उस समय राजीव गांधी का ये बिल राज्यसभा में 7 वोट से गिर गया था। अभी उनका सपना आधा पूरा हुआ है इसलिए इस बिल के पारित होने से वो पूरा होगा।

सोनिया गाँधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की मांग है कि ये बिल तुरंत अमल में लाया जाए लेकिन जाति जनगणना, एससी, एसटी, ओबीसी महिलाओं के आरक्षण की व्यवस्था भी की जाए।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari