Advertisement

सोनू सूद ने की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात, निकाले जा रहे है राजनीतिक मायने

दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मशहूर अभिनेता सोनू सूद के बीच मुलाकात हुई है जिसके कई राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। हालांकि, इस मुलाकात पर सोनू सूद या आम आदमी पार्टी की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है।

Advertisement

अगले साल पंजाब में चुनाव, सोनू सूद पंजाब के मोगा के रहने वाले

अगले साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पंजाब एक ऐसा राज्य है जहां आम आदमी पार्टी अपने लिए संभावनाएं तलाशने में जुटी हुई है। सोनू सूद खुद पंजाब के मोगा के रहने वाले हैं। जाहिर है अगर सोनू सूद को इस वक्त आम आदमी पार्टी अपने साथ लाने में कामयाब हो जाती है तो उनके नाम पर बगावत होने या विपक्ष की ओर से सवाल खड़ा करने की संभावना भी ना के बराबर रहेगी। 

सोनू सूद ने लॉकडाउन में की थी लोगों की मदद

सोनू सूद की गिनती सिर्फ एक अभिनेता के तौर पर ही नहीं होती बल्कि कोरोना महामारी के दौरान सोनू सूद ने अपनी एक खास पहचान भी बनाई। सोनू सूद ने लॉकडाउन में फंसे कई लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने में बड़ी मदद की थी। लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से आम जनता के संपर्क में लगातार बने हुए थे और अपने इन कामों की वजह से वो काफी सुर्खियों में रहे थे। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari