Advertisement
sunlight news

रोड शो में शोभन-बैसाखी के शामिल न होने पर हुई भाजपा की किरकिरी

कोलकाता
भाजपा को सोमवार को  कोलकाता में असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले कोलकाता के पूर्व मेयर शोभन चटर्जी और उनकी महिला मित्र बैसाखी बनर्जी भाजपा के आज के रोड शो में घोषणा के बाद भी शामिल नहीं हुए। 
रविवार को भाजपा ने दावा किया था कि सोमवार को “और नहीं अन्याय” अभियान के तहत कोलकाता में बाइक रैली के साथ रोड शो किया जाएगा, जिसका नेतृत्व शोभन चटर्जी करेंगे। रोड शो में बैसाखी के भी शामिल होने की जानकारी दी गयी थी। लेकिन न तो शोभन आए और न ही बैसाखी। बाद में पता चला कि बैसाखी के न आने की वजह से शोभन नहीं आये। 
रोड शो शुरू करने के लिए राष्ट्रीय महासचिव और बंगाल के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, सह प्रभारी अरविंद मेनन, उपाध्यक्ष मुकुल रॉय जैसे बड़े नेता इंतजार करते रहे लेकिन न तो बैसाखी ने फोन उठाया और न ही शोभन ने। मजबूरन भाजपा ने इन दोनों के बगैर ही रोड शो किया।
इस संबंध में बैसाखी ने बताया कि भाजपा ने उन्हें आमंत्रित ही नहीं किया था। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह भाजपा का रोड शो है। कौन नेता आया, कौन नहीं आया, यह मायने नहीं रखता। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari