होली की रमझोली में दे रहे नशा मुक्ति का सन्देश

सामाजिक

सनलाइट, कोलकाता। होली, रंगो का त्यौहार। शिवरात्रि से ही लोग होली के माहौल में रमने लगते हैं। इस हँसी ठिठोली के पर्व में लोग अपने अपने रंगों में मस्त होने लगे हैं। ठंडाई, रंग-गुलाल, लोकगीत, स्वरुचि भोज के साथ ही एक और विशेष चीज देखने को मिलती है और वह है स्वांग।

आमतौर पर इस अवसर पर हंसी मजाक के लिए तरह तरह के स्वांग रचते हैं उनका मूल उद्देश्य ही ठिठोली करना है और नए युवा भी उन्ही के पदचिन्हों पर चलने लग जाते हैं।

इसी हँसी-ठिठोली के बहाने जागरूकता फैलाना तथा एक सन्देश देना अपने आप में चर्चा का विषय बन जाता है और यही कार्य सिन्थि मोड़ के निवासी अमर मनोत कर रहें हैं। पेशे से व्यवसायी अमर मनोत होली की मौज मस्ती में रहकर भी लोगों को जागरूक करना नही भूल रहे हैं।

मनोत ने अपने कपड़ों पर सिगरेट, गुटखा, जर्दा की पैकेट लगा के अंग्रेजी में Tobacco is injuries to health मतलब तम्बाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है जैसे सन्देश लिखवाए हैं।

50 वर्षीय मनोत का मूल उद्देश्य लोगों को विशेषकर युवा पीढ़ी को तम्बाकू सेवन से होने वाली जानलेवा बिमारियों से अवगत कराते हुए जागरूक करना है।

इस प्रकार के प्रचार प्रसार के बारे में सनलाइट को बताते हुए मनोत ने कहा कि युवापीढ़ी को सहजता से समझाने के लिए मैंने यह तरीका अपनाया है और मजाक मजाक में यह सन्देश दे रहा हूँ। मनोत इस कार्य के लिए अपनी टीम होली रसिया के सदस्य कृष्णा दुधेरिया को प्रेरणास्तोत्र मानते हैं।

इस प्रकार के प्रचार से कितने युवा जागरूक होंगे यह तो नहीं पता परंतु अमर मनोत का तम्बाकू के प्रति लोगों को जागरूक करने का यह तरीका लोगों को काफी भा रहा है।

Share from here