श्रीनगर – मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढ़ेर, एक आतंकी पहले चलाता था न्यूज पोर्टल

जम्मू कश्मीर
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

श्रीनगर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। कश्मीर जोन की पुलिस का कहना है कि मारे गए दोनों आतंकवादियों की पहचान हो गई है। एक आतंकवादी जिसका नाम रईस अहमद भट है, वह पहले पत्रकार था। वह अनंतनाग में ‘वैली न्यूज सर्विस’ से एक ऑन लाइन पोर्टल चलाता था। इसके खिलाफ आतंकी घटनाओं से जुड़े दो एफआईआर पहले से दर्ज थे।

 

पुलिस का कहना है कि मारे गए दूसरे आतंकी की पहचान हिलाल अह राह के रूप में हुई है। हिलाल बिजबेहरा का रहने वाला था। वह ‘सी’ कैटेगरी का आतंकवादी था। कश्मीर जोन पुलिस ने रईस का प्रेस पहचान पत्र जारी किया है। 

Share from here