Advertisement
breaking news

SSKM हॉस्पिटल में मिला सफ़ाई कर्मचारी का झुलता हुआ शव

कोलकाता

SSKM हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह एक सफ़ाई कर्मचारी का झुलता हुआ शव मिला है। पता चला है कि वह गैस्ट्रो डिपार्टमेंट में कॉन्ट्रैक्ट पर सफ़ाई कर्मचारी के तौर पर काम कर रहा था।

Advertisement

SSKM

पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मरने वाले युवक का नाम इमरान सरदार है।

उसकी उम्र 22 साल है। वह कॉन्ट्रैक्ट पर काम करता था। आज, शुक्रवार सुबह हॉस्पिटल के स्टाफ़ ने उसकी लटकती हुई लाश देखी।

पुलिस को तुरंत बताया गया। इस घटना के बाद हॉस्पिटल परिसर में भारी सनसनी फैल गई है। हालांकि मौत कैसे हुई, यह साफ़ नहीं है, लेकिन शुरुआती अनुमान है कि युवक ने सुसाइड किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण साफ़ होगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari