Advertisement

SSKM : एसएसकेएम अस्पताल में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से एक की मौत

कोलकाता


SSKM : कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल परिसर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया है।

Advertisement

SSKM

सुबह करीब 8 बजे अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग के सामने स्थित एक पुराना सूखा पेड़ अचानक से गिर गया।

पेड़ के नीचे खड़े मरीजों और उनके परिजनों पर पेड़ गिरने से कई लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की मौत हो गई है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सुबह यूरोलॉजी विभाग के बाहर इलाज के लिए कई मरीज और उनके परिजन इंतजार कर रहे थे।

उसी दौरान पेड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक लोगों के ऊपर आ गिरा। हादसे के बाद अस्पताल परिसर में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों और अस्पताल कर्मियों ने राहत कार्य शुरू किया। मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालकर तुरंत एसएसकेएम के आपातकालीन (इमरजेंसी) विभाग में भर्ती कराया गया।

इस हादसे के बाद अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मरीजों और उनके परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से सूखे इस पेड़ को लेकर अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से बेपरवाह था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari