Advertisement
sunlight news

कोरोना को मात देकर अस्पताल से घर लौटे पर्यटन मंत्री गौतम देव 

बंगाल

सिलीगुड़ी। राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव कोरोना को मात देकर अस्पताल से घर लौट आये हैं। बीती रात    उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से बुधवार की सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया । 

Advertisement

 

बता दें कि कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव को 6 नवम्बर को सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच सिलीगुड़ी के एक क्लब द्वारा मंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए यज्ञ का भी आयोजन किया गया था।

 

उधर  मंत्री के घर लौटने की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों व सुभचिंतिकों की भीड उनके घर के सामने इकट्ठा हो गई। पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री गौतम देव ने कोरोना से जंग जीतने पर अस्पताल के डॉक्टरों और अपने शुभचिंतकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह डॉक्टर की सलाह के अनुसार सात दिनों तक होम आइसोलेशन में  रहेंगे। इस दौरान वे किताबें पढ़ेंगे और घरवाालों के साथ वक्त बितायेंगे।  

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari