Stock market

Stock Market – मुंबई में लोकसभा चुनाव के चलते आज बंद रहेगा शेयर बाजार

महाराष्ट्र देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Stock Market – लोकसभा चुनाव के चलते सोमवार को शेयर बाजार बंद रहेगा। मुंबई में आज यानी 20 मई को लोकसभा इलेक्शन के लिए वोटिंग होनी है। ऐसे में इस दिन शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा।

Stock Market

नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के सेक्शन 25 के तहत चुनावों में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया गया है।

NSE के सर्कुलर के मुताबिक, इस दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग और बॉरोइंग सेगमेंट में भी कोई कारोबार नहीं होगा।

उल्लेखनीय है कि आज धुले, डिंडोरी, नासिक, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ वेस्ट, मुंबई नॉर्थ ईस्ट, मुंबई साउथ, मुंबई साउथ सेंट्रल, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल और पालघर लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी।

Share from here