Advertisement

स्ट्रैंड रोड अग्निकांड – 9 लोगों ने गंवाई जान, मुख्यमंत्री द्वारा मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख मुआवजे की घोषणा

कोलकाता

कोलकाता में पूर्वी रेलवे के कोयलाघाटा दफ्तर में सोमवार को भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में फायर ब्रिगेड के चार और आरपीएफ के एक जवान के साथ कोलकाता पुलिस के एक एएसआई और लिफ्ट मैन शामिल है।

Advertisement

 

घटना की सूचना मिलने के बाद देररात मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने को कहा है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा भी की है। वहीं प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान किया है।

 

 

सुजीत बोस ने मीडिया को बताया कि हादसे में अब तक सात लोगों की मौत होने की सूचना है। बचाव अभियान जारी है। वहीं पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता कमल देव ने जानकारी दी है कि न्यू कोयलाघाट बिल्डिंग में आग लगी है जिसमें पूर्वी रेलवे और दक्षिण-पूर्व रेलवे का क्षेत्रीय कार्यालय है।

 

 

जिस इमारत में आग लगी है, वह कोलकाता के बड़ा बाजार स्थित स्ट्रैंड रोड पर स्थित है। बताया जा रहा है कि आग सोमवार शाम करीब 6.10 बजे लगी। सबसे पहले इमारत की 13वीं मंजिल पर आग की लपटें देखी गईं जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। 

 

पुलिस ने बताया कि आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने पहले लिफ्ट से 13वीं मंजिल तक पहुंचने का प्रयास किया। 12वीं मंजिल पर उन्होंने लिफ्ट से निकलने का प्रयास किया, लेकिन आग और धुएं की वजह से वे बेहोश हो गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari