Advertisement
Sudip Bandopadhyay

Sudip Bandopadhyay ने किया रोड़ शो

कोलकाता

सनलाइट, कोलकाता। उत्तर कोलकाता लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी Sudip Bandopadhyay ने वार्ड 42 में रोड़ शो किया। इस दौरान उनके साथ विधायक विवेक गुप्त, पार्षद महेश शर्मा, अशोक ओझा आदि मौजूद थे।

Advertisement

Sudip Bandopadhyay

सत्यनारायण पार्क के निकट से गाजे बाजे के साथ शुरू हुआ रोड़ शो कॉटन स्ट्रीट, रविन्द्र सरणी, महात्मा गांधी रोड़, स्ट्रेण्ड रोड़, जमुनालाल बजाज स्ट्रीट सहित विभिन्न स्थानों से होता हुआ झगड़ा कोठी में समाप्त हुआ।

इस दौरान जगह जगह उनका स्वागत किया गया तथा विजय प्रतीक दिखाया गया। गाड़ी में मौजूद सुदीप ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

Sudip Bandopadhyay ने कहा कि यह मेरा पहला चुनाव नहीं है। मैं नौ बार जीत कर चार बार विधायक और पांच बार सांसद रह चुका हूं।

उन्होंने कहा कि पहली बार जब मोदी सरकार आई थी तो 2 करोड़ रोजगार के वादे पर आई थी बाद में उन्होंने उसे जुमला बता दिया।

उन्होंने कहा कि इस बार फिर मोदी सरकार आई तो देश की स्थिति खराब हो जाएगी और हमारा संविधान बदल दिया जाएगा। भाजपा सिर्फ हिंदू मुसलमान करना जानती है यह राजनीति का विषय नहीं हो सकता।

सुदीप ने कहा कि दिल्ली सरकार ममता बनर्जी को राजनीतिक तौर पर खत्म करना चाहती है क्योंकि वही एकमात्र नेता है जो मोदी से आंखों में आंख मिलाकर बात करती है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari