Advertisement

Sudip Bandopadhyay ने राजाकटरा में पंचमुखी हनुमान मंदिर में दर्शन कर किया रोड़ शो

कोलकाता

Sudip Bandopadhyay – उत्तर कोलकाता से तृणमूल प्रार्थी सुदीप बंदोपाध्याय ने आज रोड शो किया। राजाकटरा पंचमुखी हनुमान मंदिर में दर्शन कर उन्होंने रोड़ शो की शुरुआत की।

Advertisement

Sudip Bandopadhyay

राजाकटरा से शुरू हुआ ये रोड़ शो महर्षि देवेंद्र रोड़, काली कृष्णा टैगोर स्ट्रीट, कलाकार स्ट्रीट, सत्यनारायण पार्क, महात्मा गांधी रोड़ सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए श्रद्धानंद पार्क में खत्म हुआ।

इस दौरान सुदीप बंदोपाध्याय के साथ जोड़ासांको विधायक विवेक गुप्त भी थे। रोड़ शो में बड़ी संख्या में तृणमूल समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद थे।

इससे पहले आज सुबह सुदीप बंदोपाध्याय ने काशीपुर शिव मंदिर में पूजा करके रोड़ शो किया था। उल्लेखनीय है कि 1 जून को उत्तर कोलकाता में मतदान होने है।

सुदीप बंदोपाध्याय के सामने तृणमूल छोड़कर आए तापस रॉय भाजपा से प्रत्याशी है तो वहीं प्रदीप भट्टाचार्य को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari