Advertisement
sudip bandopadhyay mimi

तृणमूल उम्मीदवार सुदीप बंदोपाध्याय और मिमी चक्रवर्ती ने दाखिल किया नामांकन

कोलकाता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कोलकाता उत्तर लोकसभा केंद्र से उम्मीदवार और वर्तमान सांसद सुदीप बंदोपाध्याय तथा जादवपुर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार मिमी चक्रवर्ती ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया है। दोपहर के समय सुदीप बनर्जी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को साथ लेकर के नामांकन करने के लिए निकले थे। गिरीश पार्क, जोड़ासांको, बड़ाबाजार होते हुए उन्होंने एक रोड शो भी किया। उनके साथ महिला व बाल विकास मंत्री शशि पांजा भी मौजूद थीं। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने अपनी जीत के प्रति विश्वास जताया।

Advertisement

सुदीप ने कहा कि बंगाल के लोग ममता बनर्जी के विकास पर लगातार भरोसा करते रहे हैं और इस बार भी भरोसा करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर कोलकाता लोकसभा क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है और यहां के लोगों के मुद्दों को उन्होंने संसद में जोर-शोर से उठाया है। बनर्जी ने कहा कि इस बार भी उत्तर कोलकाता लोकसभा क्षेत्र की जनता उन्हें ही उम्मीदवार के तौर पर चुनेगी।

इसी तरह से जादवपुर संसदीय क्षेत्र से तृणमूल के स्टार उम्मीदवार मिमी चक्रवर्ती ने नामांकन दाखिल किया। उनके साथ सत्तारूढ़ तृणमूल और बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री टॉलीवुड के कई बड़े चेहरे शामिल हुए थे। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने उन पर भरोसा जताया है तो वह उन्हें निराश नहीं करेंगी। मिमी ने कहा कि मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि जादवपुर के लोग मुझे जीत दिलाएंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *