काबुल। अफगानिस्तान में बुधवार को हुए आत्मघाती हमले में 16 लोगों की मौत हो गई।
प्रांतीय राज्यपाल के प्रवक्ता अताहुल्ला खोगयानी के अनुसार हमले में 16 लोगों की मौत हुई है और नौ लोग घायल हुए हैं।
हालांकि अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि तालिबान और आईएस इस इलाके में सक्रिय हैं। विशेषकर ननगनहार में।
खोगयानी ने बताया कि हमला बुधवार को पांच बजे सुबह हुआ। इसमें पांच हमलावर संलिप्त थे। दो लोगों ने खुद को आत्मघाती हमले में उड़ा लिया और बाकी के तीन गोलीबारी में मारे गए।
उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार को भी अफगान आर्मी यूनिट के कैंप पर हमला किया था। इसमें 23 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी और 20 से ज्यादा घायल हुए थे।
