Advertisement
sukanya mondal

Sukanya Mondal – अनुब्रत मंडल की बेटी को मिली जमानत

बंगाल

Sukanya Mondal – अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल को जमानत मिल गई है। वित्तीय घोटाले मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को उन्हें सशर्त जमानत दे दी।

Advertisement

Sukanya Mondal

हालांकि, उनकी जेल से रिहाई को लेकर संशय बना हुआ है। तिहाड़ जेल से कब सुकन्या की रिहाई होगी इसकी जानकारी नहीं है।

सुकन्या की जमानत के बाद अणुव्रत मंडल की बेल को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। बीरभूम का तृणमूल खेमा सुकन्या की जमानत से खुश है

26 अप्रैल, 2023 को सुकन्या मंडल को ईडी ने गाय तस्करी मामले में दिल्ली से गिरफ्तार किया था। ईडी ने पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया था। ऑफिस में सवाल-जवाब के बाद सुकन्या को गिरफ्तार कर लिया गया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari