Advertisement
breaking news

सुकमा – CRPF के जवान ने अपने ही साथियों पर की फायरिंग, 4 की मौत, 3 जवान घायल

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है।यहां जिले के मरईगुड़ा के लिंगनपल्ली कैम्प में एक CRPF जवान ने अपने ही साथी जवानों पर गोली चला दी है।

Advertisement

 

इस घटना में मौके पर चार जवानों की मौत हो गई है, जबकि 3 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से 1 जवान की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मरईगुड़ा के लिंगनपल्ली कैम्प में किसी बात को लेकर CRPF के 50वी बटालियन के जवानों के बीच विवाद हो गया था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक जवान ने ​ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी।

 

वारदात में सभी घायलों को रायपुर अस्पताल शिफ्ट किया गया है। इस घटना को लेकर अभी तक वरिष्ठ अधिकारियों का रकोई बयान सामने नहीं आया है, हालांकि आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari