Advertisement
breaking news

Sunita Williams – नौ महीने बाद आज धरती पर लौटेंगी सुनीता विलियम्स

विदेश

sunita williams – अंतरिक्ष में फंसे एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने 13 दिन बाद पृथ्वी पर लौट रहे हैं।

Advertisement

Sunita Williams

10:35 बजे स्पेसक्राफ्ट इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से अलग होगा। यह 19 मार्च को सुबह लगभग 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर लैंड होगा। इस सफर में करीब 17 घंटे लगेंगे।

नासा की ओर से इस इवेंट का एक अनुमानित शेड्यूल जारी किया गया है। इसमें मौसम के कारण बदलाव भी हो सकता है।

नासा के अनुसार 19 मार्च को सुबह 2:41 बजे डीऑर्बिट बर्न यानी, कक्षा से उल्टी दिशा में स्पेसक्राफ्ट का इंजन को फायर किया जाएगा।

इसके बाद स्पेसक्राफ्ट की पृथ्वी के वातावरण में एंट्री होगी और सुबह फ्लोरिडा के तट पर पानी में लैडिंग होगी और सुनीता विलियम्स की वापसी होगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari