Advertisement
breaking news

सीएम हेमंत सोरेन को मिलेगी राहत या चलेगा केस? सुप्रीम कोर्ट आज करेगा फैसला

झारखंड

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के लिए आज का दिन काफी अहम है। लीज आवंटित करने और उनके करीबियों द्वारा शेल कंपनी में निवेश करने के खिलाफ याचिका की वैधता पर सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुनाएगा। सुप्रीम कोर्ट यह फैसला सुनाएगा कि ये याचिका सुनवाई योग्य है या नहीं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 17 अगस्त को हेमंत सोरेन और राज्य सरकार की अपील याचिका पर सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि याचिकाकर्ता की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ गलत तरीके से खनन लीज आवंटित कराने और उनके करीबियों द्वारा शेल कंपनी में निवेश का आरोप लगाते हुए झारखंड हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान झारखंड सरकार और हेमंत सोरेन ने कहा कि याचिका सुनवाई योग्य नहीं है। वहीं हाई कोर्ट इस याचिका को सुनवाई के योग्य माना। हेमंत सोरेन की ओर से इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari