Advertisement
breaking news

लोकसभा में कांग्रेस के चार सदस्यों का निलंबन वापस

देश

लोकसभा में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सहमति बनने के बाद आज कांग्रेस के चार सदस्यों का निलंबन वापस ले लिया गया जिसके साथ ही मानसून सत्र में सदन के भीतर पिछले कई दिनों से चल रहा गतिरोध खत्म हो गया।

Advertisement

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मणिकम टैगोर, टी एन प्रतापन, ज्योतिमणि और राम्या हरिदास का निलंबन वापस लेने का प्रस्ताव रखा जिसे सदन ने ध्वनिमत से मंजूरी दी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari