Suvendu Adhikari – राज्य के विपक्ष के नेता और नंदीग्राम से उम्मीदवार शुवेंदु अधिकारी ने कांथी के रामनगर और पटाशपुर में चुनाव प्रचार में किया।
Suvendu Adhikari
इस दौरान शुवेंदु अधिकारी ने भाजपा को कितनी सीट मिलेगी इसपर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि, “2021 के विधानसभा चुनाव में 77 सीटें आई थी
इस बार 2026 के विधानसभा चुनाव में 177 सीटों से कम नहीं आएगी। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि 2021 में कहा था कि मैं नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराऊंगा, और हराया।
शुवेंदु अधिकारी ने कहा कि अब मैं फिर कह रहा हूं कि इस बार मैं भवानीपुर में ममता बनर्जी को भारी अंतर से हराऊंगा।”
उन्होंने कहा कि ब्रेकफ़ास्ट में 58 लाख नाम हटाए गए हैं, लंच में 60 लाख नाम बाद गए हैं, और डिनर अभी तक नहीं हुआ है।
