Suvendu Adhikari – सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Suvendu Adhikari – सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

Suvendu Adhikari

बुधवार रात, मोटरसाइकिल पर आए बदमाशों ने मध्यमग्राम के दोहरिया इलाके में उनकी कार पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं।

चंद्रनाथ के साथ गाड़ी में बुद्धदेव बेरा नाम का एक और युवक भी मौजूद था। दोनों को बचाकर तुरंत एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने चंद्रनाथ को मृत घोषित कर दिया।

बुद्धदेव की हालत गंभीर है। उन्हें कोलकाता बाईपास के पास स्थित एक अस्पताल में शिफ़्ट कर दिया गया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बुधवार रात चार मोटरसाइकिलों पर सवार होकर बदमाश चंद्रनाथ की कार का पीछा कर रहे थे।

आरोप है कि जैसे ही कार दोहरिया लेन में मुड़ी, बदमाशों ने विपरीत दिशा से आकर अंधाधुंध गोलियां चला दीं।

Share from here