Advertisement
breaking news

Suvendu Adhikari का दावा, 4 छात्र आधी रात से लापता, पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की जताई आशंका

कोलकाता

Suvendu Adhikari ने नवान्न अभियान मे आने वालों को भोजन कराने वाले 4 छात्रों के लापता होने की बात कही है।

Advertisement

Suvendu Adhikari

सुवेन्दु ने X पर लिखा – हावड़ा स्टेशन पर आने वाले स्वयंसेवकों को भोजन वितरित करने वाले निम्नलिखित छात्र कार्यकर्ता अचानक आधी रात के बाद लापता हो गए: सुभोजित घोष, लोकेश पंडित, गौतम सेनापति, प्रीतम सरकार ।

उन्होंने आगे लिखा – न तो उनका पता लगाया जा सकता है और न ही वे अपने फोन का जवाब दे रहे हैं। हमें आशंका है कि उन्हें ममता बनर्जी की पुलिस ने गिरफ्तार/हिरासत में लिया होगा।

सुवेन्दु अधिकारी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि अगर उन लापता छात्रों को कुछ हुआ तो ममता पुलिस को जवाबदेह ठहराया जाएगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari