Advertisement

सीएम ममता बनर्जी की बैठक में शामिल नहीं होंगे शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता

राज्य के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा सूचना आयुक्त की नियुक्ति को लेकर बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला लिया है। शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को राज्य के गृह सचिव को पत्र लिखकर सूचित कर दिया है। उन्होंने इस बैठक को हास्यास्पद करार देते हुए कहा कि सबकुछ पूर्वनियोजित है। ऐसे में उनका बैठक में शामिल होने का कोई मतलब नहीं है। बता दें कि बैठक बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे विधानसभा भवन स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में सीएम ने बैठक बुलाई थी। इस बैठक को लेकर लोगों को निगाहें टिकी हुई थी।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari