breaking news

Swati Maliwal Case – आरोपी बिभव कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Swati Maliwal Case – आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल के मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

Swati Maliwal Case

पुलिस ने बिभव कुमार को सीएम हाउस से गिरफ्तार किया है। पूरे मामले में बिभव कुमार पर स्वाति मालीवाल से मारपीट करने का आरोप है।

बिभव कुमार ने कहा कि अभी तक मुझे इस संबंध में कोई नोटिस नहीं मिला, मुझे मीडिया के माध्यम से पता चला है।बिभव कुमार ने दिल्ली पुलिस से उसकी शिकायत को भी संज्ञान में लेने की अपील की है।

उधर आप सांसद स्वाति मालीवाल की मेडिकल जांच में उनके शरीर पर चोट की पुष्टि हुई है। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक स्वाति मालीवाल के शरीर पर चोट के कुल चार निशान मिले हैं।

स्वाति की दाईं आंख के नीचे और बायें पैर पर चोट के निशान मिले हैं। स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया था कि जब वह मुख्यमंत्री से मिलने गईं थीं तो उनके साथ बदसलूकी हुई, उनके साथ मारपीट की गई।

Share from here