T20 World Cup Final – टी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्व कप का फाइनल आज मौजूदा चैंपियन भारत और न्यूजीलैंड के बीच 7 बजे से खेला जाएगा।
T20 World Cup Final
मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम चौथी बार जबकि न्यूजीलैंड दूसरी बार टी20 विश्वकप के फाइनल में पहुंची है।
भारत ने रोमांचक सेमीफाइनल में इंग्लैंड को सात रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है।
टीम इंडिया अपना तीसरा टी20 वर्ल्ड कप जीतने की कोशिश करेगी। हालांकि अभी तक कोई भी टीम ये कारनामा नहीं कर सकी है।
इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और ओपनर अभिषेक शर्मा के फॉर्म पर भी सबकी नजर टिकी होगी।
