T20 World Cup Final – टी20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने खिताब अपने नाम कर लिया है।
T20 World Cup Final
भारत की ओर से अक्षर पटेल ने 3, जसप्रीत बुमराह ने 4, हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट लिए और टीम को आसान जीत दिलाई।
इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड को 256 रनों का लक्ष्य दिया। सैमसन ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए।
सैमसन के अलावा अभिषेक शर्मा ने 52, ईशान किशन ने 54, शिवम दुबे ने 8 गेंदों पर ताबड़तोड़ 26 रन बनाए।
