Advertisement
breaking news

Tamanna Khatun Case – तमन्ना हत्या मामले में 2 और गिरफ्तार, सीएम सुवेंदु अधिकारी से…

बंगाल

Tamanna Khatun Case – तमन्ना खातून की हत्या के मामले में दो और लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।

Advertisement

Tamanna Khatun case

गिरफ़्तार किए गए लोगों के नाम साबिर शेख और जियारुल शेख हैं। नादिया के कालीगंज थाने की पुलिस ने उन्हें मंगलवार रात गिरफ़्तार किया।

आज यानी बुधवार को दोनों को कृष्णानगर ज़िला अदालत में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि तमन्ना की माँ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की थी।

जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। मुख्यमंत्री की सख़्त चेतावनी के बाद तेज़ी से कदम उठाए गए और इन दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया।

कुल 24 लोगों के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई गई थी; इससे पहले 11 लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका था, जबकि 13 लोग फ़रार थे।

अब तमन्ना खातून हत्याकांड के सिलसिले में दो और लोगों को हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार हुए लोगों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari