Tamil Nadu Oath Ceremony – टीवीके चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली।
Tamil Nadu Oath Ceremony
समारोह में राहुल गांधी भी मौजूद रहे। विजय के साथ 9 और मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ समारोह जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में हुआ।
इससे पहले विजय ने शनिवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से लोकभवन में मुलाकात की और सरकार बनाने के लिए 121 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था।
यहां बहुमत साबित करने के लिए 118 विधायकों की जरूरत थी। इनमें टीवीके 108, कांग्रेस के 5, CPI और CPI(M) के 2-2 विधायक हैं। इनके अलावा VCK और IUML ने TVK को अपने 2-2 विधायकों का समर्थन दिया है।
