Advertisement
Tapas Roy

Tapas Roy ने बड़ाबाजार के मंदिरों में किए दर्शन

कोलकाता

सनलाइट, कोलकाता। उत्तर कोलकाता भाजपा प्रत्याशी Tapas Roy ने बड़ाबाजार क्षेत्र के कई मन्दिरों में जाकर दर्शन और पूजा की।

Advertisement

Tapas Roy

सबसे पहले उन्होंने पोस्ता गणेश मंदिर पहुंच कर दर्शन किया और पूजा की। मन्दिर से बाहर निकल कर उन्होंने संवाददाताओं के सवालों का जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि मुझे लोगों से अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। लोग मुझे भाजपा प्रार्थी के रूप में स्वीकार कर रहे हैं यह अच्छा लग रहा है।

तापस ने कहा कि यह लड़ाई तृणमूल कांग्रेस पार्टी और उसके प्रत्याशी दोनों से है। वहां से निकलने के बाद तापस ने पुण्टे काली मंदिर तथा जोड़ासांकू काली मंदिर में भी पूजा अर्चना की।

इस दौरान उत्तर कोलकाता जिलाध्यक्ष तमोघ्न घोष, पार्षद मीनादेवी पुरोहित तथा विजय ओझा के अलावा अन्य कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा उनके समर्थक मौजूद थे।

tapas roy in burrabazar
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari