Advertisement
Teachers day 2023

Teachers Day 2023 – 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है टीचर्स डे, कैसे हुई इसकी शुरुआत?

विशेष

Teachers Day 2023 – शिक्षक, समाज के लिए सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। वह लोगों को जीवन में सही राह दिखाते है। किसी भी समाज की तरक्की शिक्षक पर निर्भर करती है। शिक्षक को सम्मान देने के लिए विश्व के अलग-अलग देशों में अलग-अलग तारीख पर शिक्षक दिवस का आयोजन किया जाता है।

Advertisement

Teachers Day 2023 – 5 सितंबर को मनाया जाता है टीचर्स डे

भारत में हर साल टीचर्स डे 5 सितंबर को मनाया जाता है। भारत के सभी नागरिक प्रतीक साल 5 सितंबर को अपने भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन सर्वपल्ली के जन्म दिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाते हैं। टीचर्स डे देश के पहले उपराष्ट्रपति (1952-1962), भारत के दूसरे राष्ट्रपति (1962-1967), एक विद्वान, दार्शनिक, भारत रत्न से सम्मानित डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन का प्रतीक है।

Teachers Day 2023 – 1962 से हुई थी शुरुआत

उनका जन्म साल 1888 में 5 सितंबर को हुआ था। लेकिन शिक्षक दिवस पहली बार साल 1962 में उनके 77वें जन्मदिन पर मनाया गया था। वह एक शिक्षक थे जो आगे चलकर एक दार्शनिक, विद्वान और राजनीतिज्ञ बने। उन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों के जीवन में शिक्षा के महत्व की दिशा में काम करने के लिए समर्पित कर दिया।

कैसे हुई शुरुआत

भारत रत्न डॉ. राधाकृष्णन के साथी शिक्षकों ने उनका जन्मदिन मनाने का प्लान किया तो उन्होंने कहा कि मेरा जन्मदिन अलग से मनाने के बजाय इसे शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाए तो मुझे गर्व होगा।

भारत में भले ही टीचर्स डे 5 सितंबर को बनाया हो, लेकिन साल 1994 में यूनेस्को ने  शिक्षकों के सम्मान में 5 अक्टूबर को टीचर्स डे मनाने का ऐलान किया था। रूस जैसे कई देशों का टीचर्स डे 5 अक्टूबर को ही होता है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari