Advertisement
Telenga Bagan

Telenga Bagan ने दिखाया प्रान्तिक माताओं और बहनों का काम, दिया पर्यावरण का संदेश

कोलकाता

सनलाइट, कोलकाता। Telenga Bagan पूजा पण्डाल के माध्यम से प्रान्तिक माताओं और बहनों के काम को दिखाया गया है।

Advertisement

Telenga Bagan Durga puja 2023

ऑफिस सेक्रेटरी अमृत साव ने बताया कि 40 हजार कागज के ठोंगे से पण्डाल सजाया गया है। उन्होंने बताया कि यह पण्डाल पूरी तरह इको फ्रेंडली है।

इसमें अखबार के कागज को काट कर मयूर, हाथी सहित रंग बिरंगे फूल, पत्ती, मछली, चिड़िया आदि बनाये गए हैं।

इसके अलावा बंगाल के बीरभूम, बांकुड़ा, पुरुलिया सहित झारखण्ड तथा ओडिसा में मनाए जाने वाले टुसु पर्व की झांकी दिखाने के लिए 2 फुट से लेकर 20 फुट तक की कलाकृतियों को भी दर्शया गया है।

उन्होंने बताया कि हमने यहां पर लोगों को प्लास्टिक की बजाय कागज का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने का संदश दिया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari