पंचायत चुनाव से पहले कूचबिहार के शीतलकुची में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। भाजपा बूथ अध्यक्ष समेत 2 लोगों को पीटने का आरोप तृणमूल पर लगा है। सूत्रों के मुताबिक सुभाष सरकार कल ही शीतलकुची में एक पंचायत के बूथ अध्यक्ष चुने गए थे। आरोप है कि जब वह रात में बाजार गए तो तृणमूल के बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। दोनों पीड़ित अस्पताल में भर्ती हैं।
