Advertisement
breaking news

नागालैंड: सुरक्षा बलों की फायरिंग में 11 लोगों की मौत से तनाव, CM ने दिए एसआईटी जांच के आदेश

अन्य

भारत के पूर्वोत्तर राज्य नगालैंड के मोन जिले में शनिवार की शाम को सुरक्षाबलों द्वारा कथित रूप से की गई फायरिंग में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गई।

Advertisement

 

यह घटना मोन जिले के ओटिंग गांव की है, जहां उग्रवादी होने के शक में सुरक्षाबलों ने कथित तौर पर फायरिंग की और 11 नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना की नगालैंड के मुख्यमंत्री नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने पुष्टि करते हुए निंदा की है और लोगों से इलाके में शांति बनाने की अपील की और कहा कि इसकी जांच एसआईटी करेगी।

 

वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस घटना पर दुख जताया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि नगालैंड के ओटिंग में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना से व्यथित हूं। जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है, उनके परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार द्वारा गठित एक उच्च स्तरीय एसआईटी इस घटना की गहन जांच करेगी ताकि शोक संतप्त परिवारों को न्याय सुनिश्चित किया जा सके।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari