Advertisement
sunlight news

लोकतंत्र के महाकुंभ की शुरुआत

देश

नई दिल्ली। देश के दो केन्द्र शासित सहित 20 राज्यों में लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदन आज सुबह सात बजे शुरू हो गया। 91 सीटों के लिए 14 करोड़ से ज्यादा लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। शाम को 1279 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो जाएगा।

Advertisement

इसके लिए 170664 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सुरक्षा के कड़े प्रंबंध हैं। पलिंग बूथों पर अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है। इस दौरान आंध्र प्रदेश विधानसभा की 175, अरुणाचल प्रदेश विधानसभा की 60, सिक्कम विधानसभा की 32 और ओडिशा विधानसभा की 28 सीटों के लिए भी मतदान हो रहा है।

केन्द्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह, नितिन गडकरी, हंसराज अहीर, किरण रिजिजू, कांग्रेस की रेणुका चौधरी, एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। रालोद के अजीत सिंह का मुकाबला उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर सीट पर भाजपा के संजीव बालयान से है। उनके बेटे जयंत चौधरी बागपत में केन्द्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह को चुनौती दे रहे हैं।

लोजपा प्रमुख और केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के सांसद पुत्र चिराग पासवान बिहार में जमुई से उम्मीदवार हैं। पहले चरण में छत्तीसगढ़ की नक्सल हिंसा प्रभावित बस्तर में भी मतदान हो रहा है।
इन राज्यों में हो रहा मतदान

उत्तर प्रदेश की आठ सीटों, उत्तराखंड की सभी पांच सीटों, आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों, अरुणाचल की दो, असम की पांच, बिहार की चार, छत्तीसगढ़ की एक, जम्मू और कश्मीर की एक, महाराष्ट्र की सात, मणिपुर की एक, मेघालय की दो, मिजोरम की एक, नागालैंड की एक, ओडिशा की एक, सिक्किम की एक, तेलंगाना की 17, त्रिपुरा की एक, पश्चिम बंगाल की दो, अंडमान और निकोबार की एक और लक्षदीप की एक सीट पर मतदान शुरू हो चुका है।

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना समेत नौ राज्यों अरुणाचल, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, तेलंगाना, उत्तराखंड और लक्षदीप में सभी सीटों पर मतदान हो रहा है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *