sunlight news

अनियंत्रित होकर पलटी बस, तीन घायल

कोलकाता

कोलकाता। सोमवार सुबह कोलकाता के मैदान थाना अंतर्गत स्थित विक्टोरिया मेमोरियल के सामने एक तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पास के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार सोमवार सुबह 10:30 बजे के करीब विक्टोरिया मेमोरियल के सामने एक वोल्वो बस नियंत्रण खोकर पहले डिवाइडर से टकराने के बाद फुटपाथ पर जा कर पलट गई। तुरंत स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर इस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

इस घटना में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक तौर पर पता चला है कि यह बस एक्साइड से सांतरागाछी की ओर जा रही थी।

घटना के बाद करीब एक घंटे तक सड़क जाम की स्थिति थी लेकिन बाद में सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने क्रेन के जरिए वोल्वो बस को हटाया जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *