breaking news

Tigress Zeenat – 21 दिनों बाद आखिरकार पकड़ी गई बाघिन ‘जीनत’, अलीपुर में….

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Tigress Zeenat – ओडिशा की बाघिन जीनत 21 दिनों बाद पकड़ में आ गई और अब कोलकाता में है। बाघिन को अलीपुर पशु चिकित्सालय के क्वारंटीन कक्ष में रखा गया है।

Tigress Zeenat

फिलहाल उसे कुछ दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा। इसके बाद जीनत को ओडिशा के सिमलीपाल के जंगलों में छोड़ दिया जाएगा। हालांकि वन अधिकारियों के अनुसार तीन वर्षीय जीनत पूरी तरह स्वस्थ है।

उल्लेखनीय है कि रॉयल बंगाल बाघिन जीनत नवंबर के अंत में सिमलीपाल जंगल से भाग निकली थी। तीन साल की यह बाघिन सीमा पार कर झारखंड और पश्चिम बंगाल के जंगलों में घूमने लगी।

रेडियो कॉलर होने के बावजूद, ओडिशा वन विभाग उसे ढूंढने और पकड़ने में असफल रहा। पश्चिम बंगाल वन विभाग के अनुभवी अधिकारियों और वनकर्मियों की कुशलता और रणनीति से जीनत को रविवार को पकड़ लिया गया।

Tigress Zeenat – इतनी भागदौड़, शिकार और गोली लगने के तनाव के बावजूद बाघिन अभी भी स्वस्थ है। लेकिन उसे कुछ आघात भी पहुंचा है।

विशेषज्ञ इस बात से चिंतित हैं कि उसे शारीरिक क्षति कितनी हुई है। इसीलिए उसे अलीपुर पशु चिकित्सालय लाया गया है। जीनत के इलाज के लिए यहां एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है।

बताया गया है कि सुंदरबन के विशेषज्ञ भी उपस्थित रहेंगे। अलीपुर पशु अस्पताल दक्षिण बंगाल का एकमात्र ऐसा अस्पताल है जिसमें सबसे उन्नत चिकित्सा सुविधाएं हैं। इसलिए जीनत को भी कुछ दिन यहीं रखा जाएगा।

Share from here