Advertisement
breaking news

TMC पार्षद की पिटाई, आरोप पार्टी कार्यकर्ताओं पर

कोलकाता

TMC – वार्ड 110 के तृणमूल पार्षद की पिटाई का आरोप पार्टी कार्यकर्ताओं पर लगा है। तृणमूल पार्षद स्वराज मंडल ने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं ने उन्हें पीटा।

Advertisement

TMC

उन्होंने कहा कि मंगलवार रात करीब नौ बजे जब वह पाटुली स्थित अपने कार्यालय में बैठने गये तो कई तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोका।

इस दौरान धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद स्वराज मंडल की पिटाई की गई। उनका चेहरे पर और कान पर चोट आई है।

स्वराज मंडल ने आरोप लगाया कि उन पर वार्ड नंबर 104 के पार्षद तारकेश्वर चक्रवर्ती के समर्थकों ने हमला किया।तारकेश्वर चक्रवर्ती का दावा है कि उन्हें ऐसी घटनाओं की जानकारी नहीं है।

चुनाव से दो दिन पहले भी स्वराज मंडल से मारपीट का आरोप लगा था। उस समय मंत्री अरूप विश्वास के हस्तक्षेप से मामला सुलझ गया था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari